चांदन (बांका)। चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के सुग्गासार मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो आदमी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान मत्तल ठाकुर उम्र 40 वर्ष पिता-जलधर ठाकुर सा०सुईया ,थाना -सुईया, जिला -बांका व देवान मुर्मू उम्र करीब 45 वर्ष सा०पिपरा पड़ड़िया ,जिला देवघर (झारखंड)के रूप में हुई है।
घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना के 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।जहां ऑन ड्यूटी डॉ०रितिका राज के देखकर इलाज चल रहा है। डॉ रितिक राज ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है।घटना को लेकर बताया जाता है कि घायल देवान मुर्मू अपनी पुत्री को पिपरा पड़ड़िया गांव से लेकर कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरवाकुड़ा गांव बाईक से जाने के दौरान सुग्गासार मोड़ के समीप पहुंचते ही तिखी मोड़ पर कटोरिया की और से आ रही मत्तल ठाकुर की बाईक से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। दुर्घटना इतना जबरदस्त थी कि दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से चांदन थाना पुलिस के द्वारा दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक को उठाकर थाना आया गया है।

