Skip to main content

Birsa Times

जोरी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, व्यवसायी की कार पर पथराव

जोरी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, व्यवसायी की कार पर पथराव

-घर के सामने खड़ी कार का पिछला शीशा फोड़ा, अंदर मिली स्प्राइट की बोतल; छानबीन में जुटी पुलिस
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी में बदमाशों के हौसले बुलंद होने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी एक व्यवसायी की कार पर पथराव कर उसका पिछला शीशा तोड़ दिया।सुबह कार की हालत देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।जानकारी के अनुसार, जोरी मेन बाजार निवासी व्यवसायी सुबोध सिंह की ट्रिबर कार रोज की तरह घर के सामने पार्किंग में खड़ी थी। सुबह जब परिजनों की नजर कार पर पड़ी तो पीछे का शीशा पूरी तरह टूटा हुआ था। कार के अंदर स्प्राइट की एक कांच की बोतल भी मिली।घटना की सूचना मिलने पर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित व्यवसायी सुबोध सिंह ने बताया कि उनकी जोरी मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर लौटे थे और कार को घर के सामने खड़ा किया था। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने कार पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया।पीड़ित ने घटना को लेकर क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने आसपास शराबियों के जमावड़े पर भी रोक लगाने की मांग की है। उनका आशंका है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है और कार का शीशा किसने तोड़ा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करा ली गई है,पुलिस आसपास लगे कैमरों और अन्य संभावित सुरागों की भी पड़ताल कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *