Skip to main content

Birsa Times

जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों का चालान; ₹72,500 का जुर्माना वसूला गया

जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों का चालान; ₹72,500 का जुर्माना वसूला गया

साहिबगंज: साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमर जॉन आईन्द के निर्देशानुसार जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई।जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कुल 28 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से कुल ₹72,500 का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।उक्त अभियान में मोटरयान निरीक्षक श्री कुमार उत्कर्ष, श्री अभिषेक मुंडा, माइनिंग इंस्पेक्टर श्री राजेश कुमार, थाना प्रभारी श्री शशि कुमार सिंह, श्री ओम प्रकाश चौहान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री अनुज पराशर, आईटी सहायक श्री राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *