Skip to main content

Birsa Times

देवघर में मेला देखने गए बांका के युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

देवघर में मेला देखने गए बांका के युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

चांदन (बांका)। झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कि बीती रात को मेला देखने देवघर गए युवक को रांगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।मृतक युवक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव पिता नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।देवघर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि देवघर में उसकी किसी से कोई रंजिश थी या वह किसी काम से यहां आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *