Skip to main content

Birsa Times

नाबालिग आदिवासी युवती के साथ मारपीट, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता के पिता ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

नाबालिग आदिवासी युवती के साथ मारपीट, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता के पिता ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज:
बोरियो थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी युवती के साथ मारपीट, जबरन निर्वस्त्र करने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने संताल परगना प्रमंडल के पुलिस उप-महानिरीक्षक, दुमका को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है आवेदक ने आवेदन में बताया है कि 3 जून 2026 को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया, उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोप है कि भीड़ द्वारा लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, सार्वजनिक स्थल पर निर्वस्त्र किया गया और कई लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाया गया। आवेदन के अनुसार घटना में शामिल 17 लोगों को वह पहचानता है और शेष को देखने पर पहचान लेगा।आवेदक का आरोप है कि इस संबंध में बोरियो थाना में लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आवेदन में कहा गया है कि थाना के मुंशी द्वारा बिना किसी अधिकारी के हस्ताक्षर के, केवल थाना की मुहर लगी हुई नोटिस तैयार कर गांव जाकर आरोपियों को दी गई और समझौते के लिए थाने बुलाया गया।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना स्तर पर ही 30 हजार रुपये लेकर मामला समाप्त करने का दबाव बनाया गया और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करने पर पिता-पुत्री के साथ दुर्व्यवहार कर थाने से भगा दिया गया और लिट्टीपाड़ा थाना भेज दिया गया, जहां भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
आवेदक ने एक अन्य व्यक्ति पर दलाली करने और थाना जाने से रोकने व केस नहीं करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित पिता ने डीआईजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्राथमिकी दर्ज करने, दोषी पुलिस कर्मियों एवं दलाल की भूमिका की जांच करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *