Skip to main content

Birsa Times

सर्पदंश से युवक की मौत, शौच के लिए बहियार गया था रमेश; इलाज के दौरान तोड़ा दम

सर्पदंश से युवक की मौत, शौच के लिए बहियार गया था रमेश; इलाज के दौरान तोड़ा दम

चांदन (बांका) । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदन पंचायत के हेडटोला गांव के एक युवक की सर्प डंस से मौत हो जाने की मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मण रमानी के कनिष्ठ पुत्र रमेश कुमार रमानी कई वर्षों से देवघर जिला अंतर्गत मलहरा गांव में सपरिवार रहकर गुजर बसर करते थे।बीते बुधवार देर रात शौच के लिए युवक बहियार गये हुए थे।जहां किसी जहरीली सर्प ने डंस लिया। मृतक के स्वजनों की मानें तो मृतक युवक रमेश कुमार रमानी शौच के लिए बहियार गये थे। जहां मोबाइल फोन की बेट्री डिस्चार्ज हो जाने से मोबाइल फोन बंद गया।इसी बीच किसी जहरीली सर्प ने डंस लिया। सर्प डंस की बात पत्नी को बताने के बावजूद पत्नी ने हल्के में लिया।और काफी देर के बाद तबियत बिगड़ने पर स्वजनों के सहयोग से सदर अस्पताल देवघर इलाज के लिए ले गया। जहां इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीत्कार मंच गया। विदित हो कि मृतक युवक ने लव मैरिज शादी एक युवती से किया था। जिसमें अरूण कुमार उम्र करीब 13 वर्ष,पियुस कुमार उम्र करीब 10 वर्ष व लक्ष्मी कुमारी उम्र 07 वर्ष है। रमेश की मौत होने से पत्नी अनिता देवी व स्वजनों की रो-रो कर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *