Skip to main content

Birsa Times

रेलवे ओवरब्रिज के समीप युवक की शव मिलने से सनसनी

रेलवे ओवरब्रिज के समीप युवक की शव मिलने से सनसनी

चांदन(बांका) चांदन-हड़खाड़ मुख्य सड़क मार्ग के जुगड़ीमोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप आज सोमवार अहले एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने शव को लेकर अपने कब्जे में जांच शुरू कर दी।शव की शिनाख्त रूपेश कुमार उम्र 30 पिता मणीकांत यादव सा०दिवारी,थाना सोनवर्षा कचहरी,जिला सहरसा के रूप में हुईं हैं। सोमवार सुबह कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे।इस दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में पड़े शव पर उनके नजर पड़ी।जिसे देखकर कर लोगों में अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया।शव मिलने की सुचना आस-पास के गांव के लोगों को मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।शव मिलने की सुचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार बदल-बदल घटना स्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बांका से फोरेंसिक टीम को घटना स्थल बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।बताया जा है कि युवक को अन्यत्र कहीं हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज के समीप लाकर झाड़ी में ठिकाना लगा दिया गया है। हालांकि घटना की सही कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।घटना की सुचना पर पर पहुंचे स्वजन नीतिश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर चार बजे मृतक रुपेश कुमार पेशे से चालक था ।जो गांव के ही कुछ लोगों को पहुंचाने कार से देवघर आया हुआ था।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पता चल सकेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *