Skip to main content

Birsa Times

मिर्जापुर बरदह में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था धंधा, 2 तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर बरदह में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था धंधा, 2 तस्कर गिरफ्तार

-70 ग्राम स्मैक और 150 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद
-जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है: एसपी
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर:
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह में जनरल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 ग्राम स्मैक और 150 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक यह कार्रवाई 27 अक्टूबर को की गई। मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताकुंड मंदिर के पास सड़क किनारे स्थित जुनैद जनरल स्टोर में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना पर SOP का पालन करते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अन्य पदाधिकारी, थाना सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारी के रूप में सदर अंचल अधिकारी अंजली कुमारी को शामिल किया गया।

टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान अंदर से बंद मिली। पुलिस ने दुकान को घेर कर खोलने की आवाज लगाई। दुकान खोलते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे दबोच लिया गया, जबकि अंदर बैठे दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मो. तनवीर उर्फ मजहर गन्नी उर्फ लेंगड़ा, पिता स्व. मो. गन्नी, साकिन मिर्जापुर बरदह वार्ड नं-14 (जुनैद जनरल स्टोर का मालिक) और मो. उजैर उर्फ टिन्कू, पिता स्व. मो. रमीज, वार्ड नं-13, थाना मुफस्सिल के रूप में हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडाधिकारी अंजली कुमारी के समक्ष तलाशी में 70 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 150 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, दो मोबाइल, 11 हजार रुपये नगद और एक पीतल जैसा पाइप बरामद कर जब्त किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 476/26, धारा 21(बी)/8(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पूरे जिले में मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *