Skip to main content

Birsa Times

छात्र को घर से बुला मारी गोली मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छात्र को घर से बुला मारी गोली मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गणादेश ब्यूरो
मुंगेर :
जिले सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह एक छात्र को सिर में गोली लगने से जख्मी हो गए और आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई । मृतक युवक नौलखा के चंदन कुमार का पुत्र इंशात बताया गया है। घटना की खबर से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी मच गयी। परिवारों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक टाउन उच्च विद्यालय मुंगेर का छात्र था और दो भाई एक बहन में इशांत बड़े थे। युवक का पिता चंदन कुमार टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई के प्रति लगनशील देख अधिकारी बनने का सपना संजोए हुए था, परंतु शनिवार को बेटे की मौत की खबर ने सपना को चूर-चूर कर दिया।
बताया जाता है कि विगत दो महीने पूर्व हसनगंज स्थित लाल खां चौक के समीप इंशान और उनकी बहन ट्यूशन पढ़ने जाया करते थे इस दौरान निरंजन और आयुष नामक युवक अक्सर बहन के साथ रास्ता मे फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करते थे और इंशात कड़ा विरोध जताया था। जिससे विवाद गहरा हो गया । और किसी अनहोनी के कारण पिता चंदन कुमार ने दोनों बच्चों का ट्यूशन जाना बंद करा दिया। ऋतुराज ने बताया कि शनिवार को इशांत को षड्यंत्र रचकर निरंजन एवं आयुष ने फोन कर विद्युत कार्यालय के समीप बुलवाया और गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया चिकित्सक की टीम बचाने की भरसक कोशिश की किंतु अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दी और पुलिस कार्रवाई में जुट गए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *