Skip to main content

Birsa Times

चतरा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रवील गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

चतरा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रवील गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ से जुड़े मामले में लावालौंग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 12/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रवील गंझू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवील गंजू, पिता सोमर गंजू, ग्राम नावाडीह, थाना लावालौंग, जिला चतरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 18/27(a)/28/29/30 एनडीपीएस एक्ट एवं 33 IF एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधि सम्मत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *