Skip to main content

Birsa Times

बालू लोडेड एक ट्रेक्टर जप्त, चालक फरार

बालू लोडेड एक ट्रेक्टर जप्त, चालक फरार

चांदन / बांका। पुलिस अधीक्षक बांका के शक्ति के बावजूद इन दिनों चांदन नदी घाट से बालू उत्खनन रोकने में चांदन थाना पुलिस पुरी तरह विफल हो रही है। हालांकि आज शनिवार को चांदन थाना पुलिस एक बालू लोडेड ट्रेक्टर को जप्त कर अपना पीठ थपथपा रही है।आज शनिवार सुबह अवैध बालू उतखनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चांदन पुलिस ने चांदन नदी के गोड़ा घाट के समीप से एक और बालू लदे एक ट्रेक्टर को जब्त कर लिया।गुप्त सुचना के आधार पर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को देखते ही चालक ट्रेक्टर को नदी से उपर एक परती खेत में छोड़कर फरार हो गया।बालू लदे ट्रेक्टर को जब्त कर थाना ले आया गया है।विदित हो कि बीते जनवरी में चांदन पुलिस ने चांदन नदी के कोरिया घाट से बालू लदे एक ट्रेक्टर को जब्त किया था।बाबजूद थाना क्षेत्र के बालू माफिया बालू की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालू लोडेड ट्रेक्टर को जप्त कर अंग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *