Skip to main content

Birsa Times

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बलों की मौजूदगी में अतिक्रमण पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बलों की मौजूदगी में अतिक्रमण पर कार्रवाई

-चौड़ी दिखने लगी पुल से कठरा मार्केट, एकता पार्क की सड़क
-व्यावसायिक वाहनों का होगा परिचालन
-नंदलाल बसु चौक से आंबेडकर चौक और मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
ब्यूरो चीफ, मुंगेर
हवेली खड़गपुर(मुंगेर) :
नगर की मुख्य बाजार क्षेत्र की सड़क को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। नंदलाल बसु चौक से पुल, कठरा मार्केट, एकता पार्क होते हुए आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे दुकानों के आगे लगाए गए शेड और अन्य अतिक्रमित हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद मुख्य सड़क पहले की अपेक्षा चौड़ी दिखने लगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की कार्रवाई के कारण अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अतिक्रमणकारी और सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदार अपने अपने सामान हटाते दिखे। मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अस्थायी रूप से लगाए गए दुकानों के शेड को हटाकर सड़क की जगह को खाली कराया गया। जानकारी के मुताबिक नंदलाल बसु चौक से पुल, कठरा मार्केट, एकता पार्क होते हुए आंबेडकर चौक तक मुख्य सड़क को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इस मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को सुगम बनाने की दिशा में भी प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है।सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए संबंधित लोगों को चेतावनी दी है। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, अंचलाधिकारी जयप्रकाश और थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई शिवम स्वराज के साथ नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मी व अंचल कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *