Skip to main content

Birsa Times

23 बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी अवैध केंदू पत्ती, वन विभाग ने टेम्पो समेत चार को दबोचा

23 बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी अवैध केंदू पत्ती, वन विभाग ने टेम्पो समेत चार को दबोचा

-दुमका-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर के पास हुई कार्रवाई,
-परिवहन से जुड़े वैध कागजात नहीं दिखा सके आरोपी; न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी गिरफ्तार लोग
सुस्मित तिवारी ब्यूरो पाकुड़
अमड़ापाड़ा (पाकुड़)।
केंदू पत्ती के अवैध कारोबार पर वन विभाग ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अमड़ापाड़ा वन क्षेत्र में अवैध तरीके से केंदू पत्ती के परिवहन और कारोबार का मामला सामने आने के बाद विभागीय टीम ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान केंदू पत्ती से लदे एक टेम्पो को भी जब्त किया गया। वाहन से कुल 23 बोरी केंदू पत्ती बरामद होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम दुमका-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर केंदू पत्ती लदे एक टेम्पो पर पड़ी। संदेह होने पर वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान टेम्पो में 23 बोरी केंदू पत्ती मिली। जांच में बरामद पत्तियों पर विभागीय पहचान चिह्न नहीं पाया गया। वहीं, परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद वन विभाग ने वाहन सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की। विभाग ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

केंदू पत्ती और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर अमड़ापाड़ा वन प्रक्षेत्र कार्यालय में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारियों और वनकर्मियों की टीम ने की। इस अभियान में वन क्षेत्र पदाधिकारी, वनकर्मी एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध वन उपज के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *