Skip to main content

Birsa Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाज के दौरान मौत

बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट
बांका।
बांका कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओ.पी अंतर्गत रंगापतार गांव में बाइक से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रंगापतार गांव निवासी मंगल यादव के 34 वर्षीय पुत्र रोहित यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित यादव दो दिन पहले बाइक से किसी काम को लेकर जमदाहा बाजार गया था। लौटने के क्रम में जमदाहा से करीब एक किलोमीटर दूर रामपुर गांव के निकट धमना जोर पुल पर अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा और मोबाइल से परिजनों का नंबर पता कर उन्हें सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को कटोरिया रेफरल अस्पताल ले पहुँचाया।

कटोरिया में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। देवघर के कुंडा स्थित अस्पताल में भी इलाज संभव नहीं होने पर जवाब दे दिया गया। इसके बाद परिजन उसे बचाने के लिए पश्चिम बंगाल के मिर्जापुर स्थित बड़े अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और कान से अत्यधिक खून बह रहा था। दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बीती रात को उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे मां बुटली देवी, पत्नी गीता देवी, आठ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, छह महीने की पुत्री अभीस्का कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र सरोज कुमार को छोड़ गया है। इस परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दोड़ गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *