Skip to main content

Birsa Times

खुली बिजली तार की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खुली बिजली तार की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

देवरी। देवरी प्रखंड के तपसीडीह गांव में सोमवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की ओर अपने काम से जा रहे 58 वर्षीय बिगन महथा की खुली बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिगन महथा खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद खुली बिजली तार ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। करंट की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद करीब 30 मिनट तक वह तार की चपेट में जलते रहे। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से तत्काल बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। मृतक बिगन महथा अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कांग्रेस जिला महासचिव ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
कांग्रेस जिला महासचिव अनिल चौधरी ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की खुली तार को लेकर वे कई बार विभाग को सूचना दे चुके थे, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि हादसे के समय उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने चाचा बिगन महथा को करंट की चपेट में जलते देखा। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के एसी को फोन कर बिजली काटने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि एसी ने उनसे कहा कि सीधे उन्हें फोन क्यों किया, अपने जूनियर अधिकारी को फोन करें। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *