Skip to main content

Birsa Times

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी कस्टमर केयर, PM किसान योजना और APK फाइल भेजकर करते थे ठगी

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा0पु0से0) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 06.09.2026 को 02 साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के पालाजोरी क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 02 साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. इलियास अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता अकबर अंसारी सा0 सागराजोर
2. साहिल अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता अलीमुद्दीन अंसारी सा0 बरददुबा, दोनों थाना पालाजोरी जिला देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली:-
1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-
मोबाईल फोन – 04
सिम कार्ड – 03
नोट:- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
छापामारी दल –
1. पु0नि0 नागेन्द्र कुमार मंडल साईबर थाना देवघर।
2. पु0अ0नि0 संजय कुमार पालाजोरी थाना प्रभारी व पालाजोरी थाना की टीम।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *