Skip to main content

Birsa Times

पोखर में डूबने से 30 वर्षीय उमेश मांझी की मौत, चार घंटे बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव

पोखर में डूबने से 30 वर्षीय उमेश मांझी की मौत, चार घंटे बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव

रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ (गयाजी) :- गुरुआ
थाना क्षेत्र के बरमा गांव के सरइया ताड़ निवासी कांग्रेस मांझी के 30 वर्षीय पुत्र उमेश मांझी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, उमेश मांझी अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए पोखर की ओर गया था। पोखर के पास पहुंचने के बाद दोस्तों के बीच तालाब को तैरकर पार करने की शर्त लगी। इसके बाद सभी लोग पोखर के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर तैरने लगे। इसी दौरान उमेश मांझी की सांस टूट जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया।उमेश को डूबता देख उसकेसाथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गुरुआ थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों और पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।एनडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उमेश मांझी के शव को पोखर से बाहर निकाला। गुरुआ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया।घटना पर बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता संदीप चौधरी एवं लोजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी,बरमा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार मंटू सिंह समेत अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *