Skip to main content

Birsa Times

दिवाली गिफ्ट की आड़ में डॉक्टर तक शराब पहुंचाने की कोशिश! Zydus दवा कंपनी से जुड़े दो मैनेजर गिरफ्तार गयाजी से गिरफ्तार

दिवाली गिफ्ट की आड़ में डॉक्टर तक शराब पहुंचाने की कोशिश! Zydus दवा कंपनी से जुड़े दो मैनेजर गिरफ्तार गयाजी से गिरफ्तार

-अमरेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ दिव्य दिनकर से
-गाड़ी से एक बोतल शराब बरामद; डेल्हा थानाध्यक्ष ने FIR की पुष्टि की
गयाजी।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा से सामने आया है,जहां दिवाली के मौके पर डॉक्टर को उपहार देने पहुंचे दवा कंपनी से जुड़े दो कर्मचारियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों की कार्यशैली और डॉक्टरों को दिए जाने वाले कथित उपहारों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अभिषेक कुमार आरबीएम,जाईडस जीवा,निवासी पटना, और अनिकेत राय जेडबीएम,कोलकाता के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों डॉक्टर को दिवाली का गिफ्ट देने के नाम पर शराब लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों द्वारा बीआर-01-केएच-9398 नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में डेल्हा थानाध्यक्ष ने एक बोतल शराब बरामद होने की पुष्टि की है। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर डॉक्टर को दिवाली का उपहार देने के नाम पर शराब ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या शराब को गिफ्ट के रूप में इस्तेमाल करने की यह कोई व्यक्तिगत पहल थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी? क्या इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर अन्य संभावित लोगों की भूमिका भी सामने लाई जाएगी? बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में दवा कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों की इस कथित गतिविधि ने चिकित्सा जगत और दवा विपणन क्षेत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि,गिरफ्तार व्यक्तियों की व्यक्तिगत भूमिका की जांच और कंपनी की आधिकारिक संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब निगाहें पुलिस की आगे की जांच पर टिकी हैं कि इस मामले में केवल शराब बरामदगी तक कार्रवाई सीमित रहती है या इसके पीछे की पूरी कहानी भी सामने आती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *