Skip to main content

Birsa Times

अवैध कोयला और गिट्टी लदा तीन हाइवा जब्त, 16 लाख रूपये जुर्माना, दो लाइनर गिरफ्तार

अवैध कोयला और गिट्टी लदा तीन हाइवा जब्त, 16 लाख रूपये जुर्माना, दो लाइनर गिरफ्तार

रिपोर्ट – अनिल राव
औरंगाबाद।
अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक मो. इकबाल हुसैन के द्वारा की गई। कार्रवाई के फलस्वरूप दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन हाइवा जब्त किया है। जबकि दो लाइनर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 16 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान बारुण थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा एक हाइवा और एक नेक्सन कार जब्त किया किया गया है। साथ ही दो लाइनर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लाइनर की पहचान झारखंड राज्य के चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के निसरौल गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता एवं पलामू जिला के थाना लेसली गंज अंतर्गत कराई पटरा गांव निवासी मंदीप सिंह के रूप में की गई है। इसके अलावा रिसियप थाना अंतर्गत कार्रवाई के फलस्वरूप अवैध गिट्टी लदा दो हाइवा जब्त किया गया है। इस पर 16 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से अवैध कोयल एवं गिट्टी कारोबार से जुड़े माफियाओं में हरकंप मच गया। खान निरीक्षक मो. इकबाल हुसैन ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई के फलस्वरूप कोयल और गिट्टी लदा तीन हाइवा जब्त किया गया है। सूचना मिली कि बारुण थाना क्षेत्र के एनएच – 19 पर ओवर ब्रिज के समीप अवैध कोयला लदा हाइवा जा रहा है। सूचना के आलोक में चेक पोस्ट पर हाइवा को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन इस बीच तीन अलग-अलग कार सवार लाइनरों ने रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया। लेकिन खनन और बारुण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक कार सवार दो लाइनरों को पकड़ लिया और अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त कर लिया गया। जबकि दो कार सवार लाइनर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। इसके अलावा रिसिअप थाना क्षेत्र से अवैध गिट्टी लदा दो हाइवा जब्त किया गया है जिस पर 16 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। मामले आवश्यक कार्रवाई के बाद संबधित थानों को तीन हाइवा तथा दो लाइनरों को सौंप दिया गया है। उन्होंने अवैध खनन और परिवहन के कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे न सिर्फ उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी बल्कि भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *