फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 15 मोबाइल और 18 सिम बरामद
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 18.09.2026 को 10 साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के पथरड्डा ओपी क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 10 साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- महेश राणा उम्र करीब 23 वर्ष पिता अरुण राणा सा० दुधवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- गौतम राणा उम्र करीब 24 वर्ष पिता कृष्ण गोपाल शर्मा सा० दुधवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- पाण्डव महतो उम्र करीब 21 वर्ष पिता मिट्टू महतो सा० बोचबांध थाना सारठ
- शुभम यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता बहादुर यादव सा० परसोडीह थाना सारवां
- उत्तम राणा उम्र करीब 26 वर्ष पिता कृष्ण गोपाल शर्मा उर्फ गोपाल राणा सा० दुधवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- लालूमोहन राणा उम्र करीब 27 वर्ष पिता अरुण राणा सा० दुधवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- कैलाश दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता अर्जुन दास सा० बोचबांध थाना सारठ
- कुन्दन कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता दिनेश्वर दास सा० रंगामटिया थाना सारठ
- मनुवर अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता मजहर मियां सा० बसहाटांड थाना सारठ एवं
- छलबली कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता मुरारी दास सा० बोचबांध थाना सारठ, सभी जिला देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली:- - फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
- Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-
मोबाइल फोन -15, सिम कार्ड -18, एटीएम कार्ड-01
नोट:- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नम्बरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
आपराधिक इतिहास:- 1. उत्तम राणा देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 38/21, 2. कैलाश दास देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 102/24, 3. कुन्दन कुमार दास देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 85/20 एवं 4. मनुवर अंसारी देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 81/20 में आरोपित है।
छापामारी दल – 1. पु०नि० अजय कुमार साइबर थाना देवघर। 2. पु०अ०नि० मोतीराम देवगम पथरड्डा ओपी प्रभारी व पथरड्डा ओपी की टीम।
