Skip to main content

Birsa Times

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा कोंच प्रखंड, फरियाद लेकर पहुंचीं महिलाएं बीडीओ के इंतजार में लौटीं बापस

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा कोंच प्रखंड, फरियाद लेकर पहुंचीं महिलाएं बीडीओ के इंतजार में लौटीं बापस

-गयाजी से अमरेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
-मासूम बच्चों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं महादलित महिलाएं, बीडीओ नहीं मिले तो लौटना पड़ा वापस
गयाजी:कोंच।
प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं जुड़ने से नाराज महादलित समुदाय की कई महिलाएं बुधवार को अपने मासूम बच्चों के साथ कोंच प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि वे अपनी समस्या लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने आई थीं, लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी के मौजूद नहीं रहने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची तैयार करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। उनका कहना है कि पात्र होने के बावजूद कई गरीब परिवारों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए,जबकि कुछ ऐसे लोगों के नाम सूची में होने की बात कही जा रही है, जो पात्रता के सवालों के घेरे में हैं। महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना में नाम जोड़ने और लाभ दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से पैसे लिए गए,लेकिन इसके बावजूद उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। वहीं, कई पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने की भी शिकायत सामने आई है। हालांकि,इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। लाभुकों ने योजना में वार्ड स्तर पर कथित बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि आवास योजना की प्रक्रिया में कुछ वार्ड सदस्यों तथा कथित बिचौलियों की भूमिका संदिग्ध है और गरीब परिवारों से आवेदन तथा नाम जोड़ने के नाम पर कथित रूप से पैसे की मांग की गई। कोंच प्रखंड आई महिलाओं का कहना था कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना चला रही है,लेकिन स्थानीय स्तर पर कथित गड़बड़ियों के कारण वास्तविक जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। महिलाओं ने पूरे मामले की जांच कर पात्र लाभुकों का नाम सूची में शामिल करने तथा कथित रूप से पैसे लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रखंड प्रशासन इन शिकायतों की जांच कराकर वास्तविक स्थिति को सामने लाता है या नहीं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *