बाँदा। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के खैरार आउटर के पास एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हमीरपुर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे जीआरपी टीम ने बांदा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर आगे खैरार आउटर की ओर संदिग्ध युवक को पकड़ा।तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।आरोपी की पहचान रोहित उर्फ पुन्नी पुत्र रमेशचंद्र तिवारी निवासी खंडेह थाना मौदहा,जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर जीआरपी बांदा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 55/26 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जिला कारागार बांदा भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हमीरपुर के कोतवाली नगर थाने में मारपीट धमकी एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे तथा उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई दर्ज है।जीआरपी ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में चोरी,लूट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार,बृजेश कुमार व जावेद अली कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव मनोज कुमार वीरेंद्र कुमार,प्रवेंद्र कुमार,प्रारूप कुमार तथा आरपी एफ पोस्ट बांदा के कांस्टेबल सतीश कुमार यादव और अरविंद्र कुमार शामिल रहे।
रेलवे स्टेशन के आउटर पर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
- September 30, 2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
लक्षद्वीप के पास अरब सागर में 3000 करोड़…
- September 30, 2026
राज्यसभा चुनाव में सपा ने खोले पत्ते, रामगोपाल…
- September 30, 2026
बडगाम के जंगलों में सेना की बड़ी कार्रवाई,…
- September 30, 2026
