बांका संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट
बांका। बांका कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओपी अंतर्गत रंगापतार गांव में एक 16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री रिमझिम कुमारी बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार रात में सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो युवती फंदे से लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
