Skip to main content

Birsa Times

अकौनी मोड़ से खिरियावां हाईवे तक जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने स्थायी निर्माण की उठाई मांग

अकौनी मोड़ से खिरियावां हाईवे तक जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने स्थायी निर्माण की उठाई मांग

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
रफीगंज (औरंगाबाद) :-
जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र की अकौनी मोड़ से बिलासपुर होते हुए खैरा मंझौली एवं खिरियावां हाईवे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।

उज्जवल मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क पथ है और खिरियावां हाईवे तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है।

ग्रामीणों ने माननीय विधायक जी एवं संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने और अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाना चाहिए।

उज्जवल मिश्रा ने कहा कि सड़क की समस्या हजारों लोगों के दैनिक आवागमन से जुड़ी है। जनहित के इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी। ग्रामीणों की एक ही मांग, अब आश्वासन नहीं, सड़क का समाधान चाहिए। इस मौके पर आरजू मिश्रा, रोहित पासवान सनकी पासवान, रोशन पासवान अनिल, सुनील, उज्जवल मिश्रा के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *