Skip to main content

Birsa Times

धान खरीद में 13.86 लाख के घोटाले का आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

धान खरीद में 13.86 लाख के घोटाले का आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

-फर्जी आईडी से करीब 500 क्विंटल धान की खरीद दिखाने का मामला,पत्नी-मां के नाम पर खातों में भुगतान का आरोप
-बिश्रामपुर विधानसभा विशेष प्रतिनिधि/ दीपक यादव
नवाबाजार,(पलामू)।
कंडा पैक्स में धान खरीद के नाम पर करीब 13.86 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पैक्स के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं,उसका कथित सहयोगी बताया जा रहा दोस्त फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच के अनुसार, कंडा पैक्स में करीब 500 क्विंटल धान की फर्जी खरीद दर्शाए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि फर्जी आईडी तैयार कर किसानों के नाम पर धान खरीद की प्रविष्टि की गई, जबकि संबंधित धान पैक्स के गोदाम तक पहुंचा ही नहीं। जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता ने अपनी पत्नी और मां के नाम पर भी कथित रूप से फर्जी आईडी तैयार कर धान खरीद की राशि बैंक खातों में भुगतान कराई। जांच के दौरान एक बैंक खाते में करीब 2.45 लाख रुपये भेजे जाने और इसके बाद अधिकांश राशि वापस निकाले या स्थानांतरित किए जाने की बात सामने आई है।पुलिस अब बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले को लेकर कंडा पैक्स अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह की शिकायत पर नवाबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में फर्जी आईडी, धान खरीद की प्रविष्टियों, बैंक खातों और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *