Skip to main content

Birsa Times

सड़क दुर्घटना में हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, सलेमपुर गांव में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, सलेमपुर गांव में मचा कोहराम

रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ।
सड़क दुर्घटना में गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी 42 वर्षीय हाइवा चालक राजेश पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, राजेश पासवान मंगलवार को अपने वाहन पर पाइप लोड कर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि बनारस के आसपास उनके वाहन की टक्कर बालू लदे एक हाइवा से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके वाहन पर लोड पाइप चालक केबिन में घुस गई। इसके कारण राजेश पासवान केबिन में ही दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।परिवार का भरण-पोषण कर चलाते थे वाहनराजेश पासवान वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों में शोक व्याप्त है।वहीं, इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के गया जिला अध्यक्ष सौरभ राज ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को इस कठिन घड़ी में हिम्मत और साहस से काम लेने की बात कही।मौके पर वार्ड सदस्य नागेंद्र पासवान, चंदन पासवान, चांदनी कुमारी, चंचला कुमारी सहित मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत राजेश पासवान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *