रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ। गुरुवार को रुक-रुककर हुई बारिश के कारण वार्ड सदस्य प्रमिला कुमारी के दरवाजे के पास पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण उन्हें घर से बाहर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड सदस्य प्रमिला कुमारी ने बताया कि बारिश के बाद उनके घर के पास पानी जमा होने से आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का अविलंब समाधान कर जलजमाव से राहत दिलाने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।
बारिश से वार्ड सदस्य के घर के पास जलजमाव, आवागमन में बढ़ी परेशानी
