Skip to main content

Birsa Times

पलामू के शिल्दा खुर्द में कुएं पर लगे दो किसानों के मोटर चोरी, ग्रामीणों में दहशत

पलामू के शिल्दा खुर्द में कुएं पर लगे दो किसानों के मोटर चोरी, ग्रामीणों में दहशत

आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू।
नौडीहा बाज़ार थाना क्षेत्र के पंचायत खैरादोहर अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सिंचाई के लिए कुआं पर लगे सुदेश्वर साव ओर दशरथ बैठा के अलग अलग कुआं से दो किसानों के मोटर की चोरी कर चोर फरार हो हो गया ,सुबह जब किसान खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे तो कुआ पर मोटर गायब देखकर हैरान रह गए,किसान दशरथ बैठा ओर सुदेश्वर साव ने कहा कि मोटर चोरी के साथ-साथ सेक्शन पाइप को काट कर,तोड़फोड़ कर दिया है दोनों मोटर का लगभग बाजार मूल्य 30 हजार बताया जा रहा है चोरी की घटना से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए काफी मेहनत से मोटर खरीदा था, अब फसल सुखने की नौबत आ गई है पूर्व में गांव के ही न्यू प्राथमिक विद्यालय शिल्दा खुर्द टोला घीवाहीटांड,और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिल्दा खुर्द, के विद्यालय से सोलर प्लेट और बैटरी डिवाइस अन्य सामान चोरी के घटना का अंजाम दिया गया था और नौडीहा बाजार थाना में अज्ञात चोरी के खिलाफ शन्हा दर्ज है, लगातार गांव में चोरी के आतंक से ग्रामीण परेशान है किसानों ने नौडीहा बाजार पुलिस प्रशासन से चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *