Skip to main content

Birsa Times

टीएसपीसी संगठन के एक उग्रवादी रोहन गंझू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

टीएसपीसी संगठन के एक उग्रवादी रोहन गंझू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस/राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना पुलिस ने टीएसपीसी संगठन का सदस्य होने के आरोप में रोहन गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। आरोपी पूर्व से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवा टोला,भगेया निवासी रोहन गंझू जो पूर्व से कई आपराधिक मामलों का अभियुक्त है,वह अपने घर आया हुआ है और उसके पास अवैध हथियार है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भगेया से सरचनवा जाने वाली सड़क के किनारे घेराबंदी कर सतर्कता के साथ रोहन गंझू को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रोहन गंझू के खिलाफ बालूमाथ,चंदवा,बारियातू तथा टंडवा थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार,धीरज कुमार,होसेंग डांग,मनोज कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *