आदिवासी एक्सप्रेस/राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के रांची चतरा मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के समीप सोमवार को दो हाइवा वाहनों की टक्कर में एक हाइवा चालक घायल हो गया। घायल की पहचान लातेहार जिले के डीहीमूरूप गांव निवासी मो. सैफ 26 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक हाइवा चंदवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे हाइवा ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा चालक मो. सैफ घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।चिकित्सक ने बताया कि घायल के सर पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।
दो हाइवा की टक्कर में चालक घायल, रिम्स रेफर
