Skip to main content

Birsa Times

अवैध हथियार और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अवैध हथियार और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बालूमाथ। बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेताग पंचायत सचिवालय के समीप से अवैध हथियार और धारदार चाकू के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चेताग पंचायत सचिवालय के समीप दो लोग अवैध हथियार लेकर स्थानीय लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया और उसे कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया।पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को अवैध हथियार एवं धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेताग पंचायत निवासी तारकेश्वर ठाकुर और धनंजय पांडेय के रूप में हुई है।इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार,अभिषेक कुमार,सहायक अवर निरीक्षक प्रतिमा खलखो सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *