संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र में संचालित मगध कोलियरी के दस नंबर काटा के पास ट्रक के छत से गिरकर उपचालक घायल हो गया। घायल की पहचान रांची के बिजुपाड़ा निवासी बिहारी पांडेय उम्र करीब 30 वर्ष पिता सुदामा पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपचालक अपने ट्रक के छत में चढ़कर त्रिपाल बांध रहा था कि इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद साथियों द्वारा उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उपचालक को रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि उपचालक के सर पैर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।

