चालक और कारोबारी मौके से फरार, पुलिस ने वाहन किया जब्त
रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ (गयाजी): गुरुआ थाना क्षेत्र के मिरचक मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिल्वर रंग की सेंट्रो कार को जब्त किया, जिसमें कुल 211 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, वाहन से देशी शराब की 1,037 बोतलें तथा झारखंड रॉयल शराब की 25 कार्टून बरामद की गई हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक और शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।गुरुआ थाना पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक एवं शराब कारोबारियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।
गुरुआ में शराब की बड़ी खेप बरामद, सेंट्रो कार से 211 लीटर शराब जब्त
