Skip to main content

Birsa Times

स्कोडा कार से 345 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

स्कोडा कार से 345 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – विशेष संवादाता
ओबरा (औरंगाबाद) :-
ओबरा थाना क्षेत्र के ऊब भट्ठी के समीप एनएच-139 पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सफेद रंग के स्कोडा कार से कुल 345.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में कार सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि औरंगाबाद से एनएच-139 के रास्ते एक उजले रंग की स्कोडा कार में भारी मात्रा में शराब लादकर अरवल की ओर ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओबरा बाजार से पीछा करते हुए ऊब भट्ठी के समीप उक्त स्कोडा वाहन को घेरकर ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से कुल 40 कार्टून (39 सीलबंद एवं 1 खुला कार्टून में रखी ‘ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की’ की 180 एमएल के कुल 1,920 बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 345.6 लीटर आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 8 सीएक्स 5331 रजिस्ट्रेशन नंबर के एक स्कोडा कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के विथान सिरसिया निवासी धीरज कुमार (19 वर्ष) एवं उत्तरप्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के लहुआ लालगंज निवासी अरविंद कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में ओबरा थाना में कांड संख्या- 353/26 दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *