चांदन(बांका)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहाईमोड़ गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,20 लोगों पर एफआईआर दर्ज।जानकारी के अनुसार अयोध्या यादव व ललीत यादव के बीच पूर्व से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। झोपड़ी निर्माण व झोपड़ी गिराने को लेकर उपजे विवाद में हुई मारपीट की घटना में बिहाईमोड़ गांव निवासी अयोध्या यादव पिता किसन यादव,भवानी कुमारी पिता ललीत यादव,नालवा देवी पति ललित यादव व कौशल्या देवी पिता ललित यादव सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।
जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने सभी घायलों की इलाज कर गंभीर रूप से घायल अयोध्या यादव को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर। घटना को लेकर पिड़ित नलवा देवी ने रामानंद यादव, राहुल यादव, विक्रम यादव, बिट्टू यादव- सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ व दुसरे पक्ष से संजय यादव ने ललित यादव गणेश यादव, अयोध्या यादव सहित सात लोगों के खिलाफ चांदन थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कर घटना में सामिल आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

