Skip to main content

Birsa Times

जमुआ: रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली तार में शॉट, दिनभर ठप रही आपूर्ति

जमुआ: रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली तार में शॉट, दिनभर ठप रही आपूर्ति

जमुआ। जमुआ के भाटडीह स्थित पावर सब स्टेशन से जमुआ बाजार को आने वाली बिजली की तार में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास शॉट हो गया। इसके कारण गुरुवार को दिनभर जमुआ चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा, वहीं घरों में भी पानी समेत रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत हुई।सूचना के बाद देवघर से विद्युतकर्मियों की टोली मौके पर पहुंची और स्थानीय कर्मियों के साथ मिलकर फॉल्ट को ठीक करने में जुटी रही। देर शाम तक फॉल्ट ठीक कर विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *