Skip to main content

Birsa Times

पलामू के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, दो लोगों की मौत, दो घायल

पलामू के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, दो लोगों की मौत, दो घायल


पाण्डु।
पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड स्थित खुरा गांव में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने घर के दरवाजे पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोबिंद राम के घर के दरवाजे पर कुछ लोग लकड़ी के पास बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लाला बैठा (पिता चंद्रदेव राम) पिकअप वाहन लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बैठे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में रामबचन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमित्री देवी को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से खुरा गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *