आदिवासी एक्सप्रेस/ लालू कुमार यादव
हुसैनाबाद (पलामू): जपला दंगवार मुख्य पथ पर चिरैयाखाड़ गांव के बाबा बंधे राजा मंदिर के पास जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने बड़ा आंदोलन कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। शनिवार को एक एल पी ट्रक सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार कि रात्रि, तड़के सड़क के गड्ढे में गिरने से औरंगाबाद जिले निवासी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदनीनगर रेफर कर दिया था।
भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हुई है जर्जर, बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद जिले में दो मुहान पुल टूट जाने के बाद बड़ी गाड़ियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होने लगा था। भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क जाम से यात्रियों को हुई परेशानी
सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे अपनी मांग को लेकर सड़क जाम कर बड़ा आंदोलन करेंगे। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार विनय कुमार सिंह लड्डू सिंह रंजन कुमार विजय राम सहित दर्जनों ग्रामीण जनता मौजूद थे।
जर्जर सड़क बनीं परेशानियों का सबब! ग्रामीणों ने दी आंदोलन कि चेतावनी
