देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धोबाना में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पिछले करीब चार महीने से बिजली का पोल गिरा हुआ है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से न तो गिरे हुए पोल को दुरुस्त कराया गया है और न ही नया पोल लगाया गया है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि बिजली का पोल गिरने के बाद स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की उदासीनता के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लंबे समय से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नया बिजली पोल लगाया जाए और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
