आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बटाने डैम में बुधवार के सुबह फिर एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुए स्थानीय ग्रामीणों ने देखा त्वरित सूचना नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार को दिया गया थाना प्रभारी ने अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया शव की पहचान मड़वा पंचायत निवासी 50 वर्षीय ललन भुइयां के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
2026 में लगातार डैम में आत्महत्या,डूबने से लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बढ़ती घटनाओं को देखते हुए छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी और छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बटाने डैम पर सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती की गई थी और खतरनाक जगहों को चिन्हित कर सूचना बोर्ड लगाए गए थे.चार दिन पहले पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी के द्वारा बटाने डैम का जर्जर स्थिति को देखते हुए आए दिन दुर्धटना को लेकर सुरक्षा, रेलिंग,वंचित रैयत, विस्थापित का मुआवजा देने हेतु औचक निरीक्षण किया गया था।
