Skip to main content

Birsa Times

सड़क दुर्घटना में चौकीदार समेत दो घायल, एक रेफर

सड़क दुर्घटना में चौकीदार समेत दो घायल, एक रेफर

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बारियातू थाना में पदस्थापित चौकीदार विकास गंझू उम्र करीब 30 वर्ष पिता फुलचंद गंझू घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नितेश कुमार 19 वर्ष पिता तुलसी ठाकुर राजगुरु गांव निवासी भी घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार विकास गंझू बारियातू थाना से अपनी ड्यूटी कर अपना घर छाताबार गोनिया जा रहा था। कि इसी दौरान गिद्दी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे नितेश कुमार की बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सक के अनुसार चौकीदार विकास गंझू की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दुर्घटना में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी आंतरिक चोटें आई हैं। वहीं दूसरे घायल नितेश कुमार का भी उपचार किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *