Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं, एक व्यक्ति घायल तो दूसरी घटना में बाल-बाल बचे चार लोग

इटखोरी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं, एक व्यक्ति घायल तो दूसरी घटना में बाल-बाल बचे चार लोग

-गोलकाबर-करनी मार्ग पर कार दुर्घटना में सुबोध सिंह घायल, रांची के अस्पताल में चल रहा इलाज
-भद्रकाली जा रही एक्सयूवी सड़क किनारे गड्ढे में घुसी
-आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा) :
इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरी दुर्घटना में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा रही। पहली घटना में इटखोरी प्रखंड अंतर्गत बरहीचक गांव निवासी सुबोध सिंह रविवार की देर रात गोलकाबर-करनी मार्ग पर इटखोरी के समीप कार दुर्घटना में घायल हो गए।दुर्घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित क्युरेस्टा (Curesta) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सुबोध सिंह फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।वहीं, दूसरी घटना सोमवार को नगवां बक्सा पुल के समीप कान्हाचट्टी-इटखोरी मुख्य मार्ग पर तुलबुल एवं भद्रकाली मंदिर जाने वाले रास्ते में हुई। जानकारी के अनुसार, चतरा से मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ट्रेंच (गड्ढे) में जा घुसी। दुर्घटना में कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक समेत कार में सवार चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *