Skip to main content

Birsa Times

मगध परियोजना में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, तीस टन अवैध कोयले से लदा हाइवा जब्त

मगध परियोजना में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, तीस टन अवैध कोयले से लदा हाइवा जब्त

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की मगध कोल परियोजना में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। बल की टीम ने अवैध रूप से कोयला लादकर परिवहन करने के आरोप में करीब 30 टन कोयले से लदे एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। जब्त कोयले की अनुमानित बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के नेतृत्व में सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध सघंन तलाशी अभियान चलाया। रातभर चले इस अभियान में सीआईएसएफ की चार टीमें अलग अलग स्थानों पर तैनात होकर संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू मोड़ स्थित तालाब के समीप एक संदिग्ध हाइवा दिखाई दिया।बताया जाता है कि उक्त हाइवा ओजा टांड़ के रास्ते फूलबसिया रेलवे पुल पार कर चतरा रोड की ओर जाने की तैयारी में था। वाहन में अवैध कोयला लदे होने की आशंका पर सीआईएसएफ की चारों टीमों ने रणनीतिक तरीके से घेराबंदी कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना सीआईएसएफ ने तत्काल सीसीएल प्रबंधन और संबंधित थाना पुलिस को दे दी है। फिलहाल जब्त वाहन में लदे कोयले से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *