चांदन (बांका)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव के वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगो ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉ०अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
- September 23, 2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
रेलवे ओवरब्रिज के समीप युवक की शव मिलने…
- September 7, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक…
- September 6, 2026
