Skip to main content

Birsa Times

16.50 लाख रुपये की ठगी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी सोनू केशरी के घर राजपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

16.50 लाख रुपये की ठगी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी सोनू केशरी के घर राजपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

-राजपुर थाना प्रभारी ने सरेंडर नहीं करने पर कुर्की करने का भी दिया चेतावनी
-विकाश कुमार कान्हाचट्टी
चतरा:
राजपुर थाना में दर्ज संख्या कांड 61/26 के बीएनएस 316(2), 318(4)/69 के तहत आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार। बताते चले की राजपुर थाना क्षेत्र के कान्हाचट्टी बाजार निवासी रीता देवी ने कान्हाचट्टी निवासी सोनू केशरी के खिलाप 16 लाख 50 हज़ार, बेटी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और धमकी देने के आरोप में राजपुर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से राजपुर पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही थी परंतु आरोपी पुलिस से बच कर फरार हैं। जिसके बाद राजपुर थाना प्रभारी के आदेश पर आरोपी सोनू केशरी के घर एस आई रफ़ी, आलम, और ए, एस,आई दिनेश पांडे ने दल बल के साथ इश्तेहार चिपकाया और अविलंब सरेंडर करने को कहा। वही राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि आरोपी सोनू केशरी को अविलंब सरेंडर करने को कहा नहीं तो अतिशीघ्र उसके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *