बरहरवा/साहिबगंज: बरहरवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के लालमटी स्थित एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने छत का सीट अल्बेस्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलती है बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।इस संबंध में सीएसपी संचालक ने बरहरवा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार मोहम्मद मुफ़क्किर आलम आलम जो सिरासीन का निवासी हैं और लालमाटी में किराए की दुकान पर एसबीआई का सीएसपी केंद्र संचालित कर रहे हैं। लिखित आवेदन के अनुसार वे शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जब अपने सीएसपी केंद्र पहुंचा तो देखा कि बैंकिंग मॉनिटर अपनी जगह पर नहीं था। साथ ही सीसीटीवी कैमरा का मॉनिटर भी गायब था और छत पर लगे एलबेस्टर टूटे हुए हैं।प्रतीत हुआ कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर इस वारदात को अंजाम दिया है।इसके पश्चात मैंने अपने लाकर चेक किया तो उसमें रखा लगभग 5 हजार रुपये नगद और 10 रुपये के सिक्कों के रूप में रखी करीब 37,000 रुपये की भारी-भरकम राशि पर हाथ साफ कर दिया है।इस प्रकार चोर कुल मिलाकर लगभग 42,000 रुपये मूल्य की संपत्ति और नकदी लेकर फरार हो गए।घटना के बाद संचालक ने इसकी सूचना बरहरवा थाना पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।उक्त चोरी की घटना के बाद से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
बरहरवा के एसबीआई सीएसपी सेंटर में चोरी, अल्बेस्टर तोड़कर सेंटर में घुसे चोर 42000 हजार रुपए की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
