Skip to main content

Birsa Times

बीएमपी 9 जमालपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाही की संदिग्धा मौत पर उठने लगे सवाल, हंगामा के बाद जांच करने पहुंचे आईजी

बीएमपी 9 जमालपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाही की संदिग्धा मौत पर उठने लगे सवाल, हंगामा के बाद जांच करने पहुंचे आईजी

-मृतिका प्रशिक्षु महिला सिपाही को पुलिस जवानों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
-आखिर खौफजदा क्यों दिखाई दे रही हैं महिला सिपाही ?
-महिला बैरक में महिला वार्डन को आखिर क्यों नहीं किया गया प्रतिनियुक्ति ?
-सीएम सम्राट चौधरी के गृह जिला का हाल
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर :
मुंगेर जिलें के जमालपुर में अवस्थित बीएमपी-09 जमालपुर में बेसिक ट्रेनिंग कर रही एक महिला ट्रांसजेंडर प्रशिक्षु कांस्टेबल को सोमवार को साथी प्रशिक्षु एवं समादेष्टा मिथिलेश कुमार व जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान सहित परिजनों द्वारा मृतक सिपाही के पर्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर गम में डूबा रहा। श्रद्धांजलि के दौरान प्रशिक्षु महिला सिपाही अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी । जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसका खुलासा निष्पक्ष जहां से ही संभव दिखाई पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सैकड़ो की संख्या में घटना से खौफजदा महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने बैरक के बाहर एकत्रित होकर जमकर बवाल काटा। महिला कांस्टेबल बैरक नहीं लौटने के सवाल को लेकर बाहर सड़क पर डटे रहे। आक्रोशित महिला सिपाही वापस लौटने को हरगिज तैयार नही थे, क्योंकि जर्जर बैरक की व्यवस्था, शौचालय, कमरा एवं बैरक में महिला वार्डन नहीं होने को लेकर काफी नाराज दिखी । मौत की घटना से खौफजदा महिला कांस्टेबल ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बैरक का कमरा जर्जर स्थिति में है। शौचालय की उचित साफ सफाई नहीं होने से पूरा वातावरण गंदगी व बदबूदार हो जाता है। प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की मानें तो इन सारे मुद्दों को लेकर महिला प्रशिक्षुओं में पूर्व से पनप रहा था। महिला प्रशिक्षु साथी की मौत ने चिंगारी का काम किया, जो कि 1857 बैरक की क्रांति की याद दिला दी। आक्रोश को देखते हुए बीएमपी-9 जमालपुर के समादेष्टा मिथिलेश कुमार देर रात दलबल के साथ बैरक पहुंचे और प्रशिक्षु महिला सिपाही को बड़ी मशक्कत से बातचीत कर शांत कराया। और उक्त घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दी गई । इधर, घटना की सूचना पर सोमवार को बीएमपी के आईजी एस. प्रेमलता व डीजी एडीजी सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर घंटो तक औचक निरीक्षण किया। मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित चंपारण गांव निवासी करीब 24 वर्षीय अवंतिका सिंधु के रूप में हुई है। वह पटना पुलिस लाइन से 216 दिनों की बेसिक ट्रेनिंग के लिए 16 अगस्त की रात बीएमपी-9 जमालपुर पहुंची थी. अगले दिन 17 अगस्त से प्रशिक्षण आरंभ जीरो वीक सेशन चल ही रहा था की घटना घटित हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सभी प्रशिक्षु जवान मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण में शामिल थे। इस दौरान अवंतिका मैदान में नजर नहीं आईं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जब साथी महिला जवान बैरक लौटीं तो बाथरूम में अवंतिका अचेत अवस्था में गिरी मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार पासवान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बाबत बीएमपी -9 के समादेष्टा मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से पत्र मिला है, जिसकी जांच एवं अनुसंधान की जा रही। उन्होंने आगे कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताते चलें कि घटना की सूचना मिलते ही बीएमपी 9 के समादेष्टा मिथिलेश प्रसाद अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी । जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान और ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने अस्पताल एवं बीएमपी-9 परिसर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ प्रशिक्षु महिला जवानों से भी जानकारी हासिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2025 बैच के कुल 17 प्रशिक्षु ट्रांसजेंडर का चयन बिहार पुलिस में कोटे के तहत हुई थी। जिसका प्रशिक्षण बीएमपी -9 जमालपुर में आरंभ हुआ था। 17 प्रशिक्षु कांस्टेबल में मृतक महिला ट्रांसजेंडर कांस्टेबल भी शामिल थी। जो काफी निर्धन परिवार से थी । मृतका महिला सिपाही के तीन भाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मां सदमे चली गई और उसके पिता आईसक्रीम बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इधर, घटना के दूसरे दिन सोमवार को बैरक परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। महिला के मौत गम में साथी सिपाही डूबे रहे। चेहरे पर मौत का खौफ स्पष्ट झलक रहा था । सोमवार को बीएमपी 09 के परिसर में समादेष्टा मिथिलेश कुमार सहित सैकड़ो जवानों द्वारा मृतक कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी गई और पार्थिव शरीर को एएसआई बिश्राम व दारोगा प्रदीप एवं दलबल के अगुवाई मे वाहन से परिजन के साथ नम आंखों से अश्रुपूर्ण विदाई दी। प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल अवंतिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जमालपुर की फिजाओं में घटना को लेकर कई तरह के सवाल तैर रहे हैं। जिसका जवाब उच्य स्तरीय निष्पक्ष जांच से ही शायद संभव है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *