ब्यूरो चीफ, मुंगेर
मुंगेर: रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अभिलंब रोकने को लेकर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांतीके नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों भूमिहीन महिलाएं समाहरणालय मुंगेर पहुंचकर जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा रेलवे द्वारा बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दंडात्मक कार्रवाई किए जाने से सैकड़ो परिवार भूमिहीन आसमान के नीचे आ जाएंगे क्योंकि रेलवे ने नोटिस घरों पर चस्पा दिया है और बिजली काट दी है। प्रेमलता देवी राखी देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे की जमीन पर सैकड़ो परिवार 40 वर्षों से निवास करते आ रहे हैं हमें उजाड़ने के बजाय सरकार बसाने का काम करें । नरेंद्र तांती आईआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार कल्याणकारी योजना के तहत पीडित भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर पुनर्वास के तहत आवास देने का काम करें उसके बाद हटाने का कार्य किया जाय। उन्होंने रेलवे द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण अभियान की निंदा की आगे कहा अभियान अधिकारियों की हठ धर्मिता है जिसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी
रेलवे के अतिक्रमण अभियान से भूमिहीन परिवारों पर गहराया संकट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
