बिश्रामपुर,पलामू। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने भवन में गोदाम निर्माण में चल रहे टाइल्स लगाने के कार्य में कथित अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर जांच कराने की मांग की है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो ठेकेदार की नियमित मौजूदगी रहती है और न ही संबंधित अभियंता द्वारा कार्य की समुचित निगरानी की जा रही है।इसके बावजूद टाइल्स लगाने का कार्य लगातार जारी है।लोगों के अनुसार टाइल्स लगाने में सीमेंट का नाम मात्र इस्तेमाल किया जा रहा है,जबकि बालू की मात्रा अधिक रखी जा रही है।आरोप है कि कार्य में इस्तेमाल की जा रही बालू में भी मिट्टी की मात्रा अधिक है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भवन के निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनदेखी होने से भविष्य में टाइल्स उखड़ने सहित अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।इससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी बनी रहती है।लोगों ने संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर टाइल्स लगाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए,ताकि सरकारी भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न हो।इस संबंध में भवन निर्माणकर्ता एवं संबंधित अभियंता से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन संपर्क नहीं हो सका।को पांच साल कारावास
सरकारी भवन में टाइल्स लगाने की गुणवत्ता पर सवाल, बालू की अधिक मात्रा इस्तेमाल करने का आरोप
- August 24, 2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
administrator
