Skip to main content

Birsa Times

हाथियों के झुंड ने तीन एकड़ से अधिक फसल रौंदा

हाथियों के झुंड ने तीन एकड़ से अधिक फसल रौंदा

आदिवासी एक्सप्रेस/राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत पाहन टोला एवं पतरा टोला में बीती रात करीब 15 की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मकई और धान की फसल को खाकर एवं रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड से करीब तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है।हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड रात के समय खेतों में पहुंचा और घंटों तक फसलों को नुकसान पहुंचाता रहा। हाथियों के चले जाने के बाद किसानों ने खेतों में जाकर देखा तो काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो चुकी थी।हाथियों के हमले से प्रभावित किसानों में सूरजदेव भुइयां,हरिन्दन भुइयां,सूरज पाहन, रूपलाल भुइयां,पच्चु भुइयां,सुरेश भुइयां सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने तथा हाथियों के झुंड को गांवों से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *